{"_id":"62d6f12960071015d6699895","slug":"no-treatment-without-mask-hamirpur-hp-news-sml415746591","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में बिना मास्क नहीं मिलेगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में बिना मास्क नहीं मिलेगा उपचार
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ओपीडी के बाहर खड़े मरीज।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में मरीजों और तीमारदारों को अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। अस्पताल में बिना मास्क प्रवेश नहीं मिलेगा। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। अस्पताल में बिना मास्क प्रवेश निषेध कर दिया गया है। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष, वार्डों और ओपीडी में बिना मास्क मरीजों को उपचार नहीं मिलेगा।
अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम और ऑपरेशन वाले मरीजों के पहले कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। अस्पताल में रोजाना कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। बीते 15 दिन में अस्पताल में रोजाना औसतन 10 मरीज संक्रमित मिल रहे हैं। जबकि सोमवार को अस्पताल में 18 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके चलते प्रबंधन ने कोरोना टेस्टिंग भी बढ़ा दी है।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि पिछले कुछ दिन से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं तो मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मरीजों का तीमारदारों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिए हैं। संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है।