फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No students for natural farming course; seats remained vacant for the second consecutive year.

Hamirpur (Himachal) News: प्राकृतिक खेती के कोर्स को नहीं मिले विद्यार्थी, दूसरे साल भी खाली रहीं सीटें

Wed, 02 Sep 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 02 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आईटीआई रैल में प्राकृतिक खेती के सर्टिफिकेट कोर्स को विद्यार्थियों का रुझान नहीं मिल रहा है। लगातार दूसरे वर्ष इस कोर्स में एक भी सीट नहीं भर पाई है।
विज्ञापन

करीब 30 सीटों वाले इस कोर्स को बीते वर्ष शुरू करने का प्रयास किया गया था। उस समय इसकी अवधि छह माह रखी गई थी। विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष अवधि बढ़ाकर एक साल कर दी गई, लेकिन प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने तक एक भी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के विकल्प, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उपाय, पर्यावरण संरक्षण आधारित आधुनिक कृषि तकनीक और खेतों में व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल किया गया है। आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया गत दिन समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आईटीआई रैल में इस वर्ष कुल 14 ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। इनमें 310 सीटें भरना प्रस्तावित था, लेकिन 162 सीटों पर ही दाखिला हो सका और 148 सीटें खाली रह गईं। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड की स्थिति सबसे बेहतर रही, जहां निर्धारित सभी 24 सीटें भर गईं।
आईओटीटी ट्रेड में 24 में से केवल एक सीट भरी और 23 सीटें खाली रह गईं। पलंबर ट्रेड में 24 में से सात सीटों पर दाखिला हुआ, जबकि 17 सीटें रिक्त हैं। एसओटी ट्रेड में 20 में से केवल चार सीटें भरी गईं और 16 सीटें खाली रह गईं। स्टेनो हिंदी और वेल्डर ट्रेड में भी क्रमश: छह और 24 सीटें खाली रह गई हैं।

कोट
आईटीआई रैल में विभिन्न ट्रेड में प्रवेश के लिए एडमिशन प्रक्रिया आयोजित हुई। कुछ ट्रेड में सीटें भर गई हैं जबकि कुछ में खाली हैं। -कपिल ठाकुर, प्रधानाचार्य, आईटीआई रैल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article