{"_id":"5749a0224f1c1be849690d1c","slug":"no-quata-for-disables-in-patwari-recruitments","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी के पदों पर दिव्यांगों को सीट न मिलने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी के पदों पर दिव्यांगों को सीट न मिलने पर रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 28 May 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों ने उठाई मांग।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व विभाग में पटवारी के पदों के लिए निकाली सीटों में दिव्यांगों को कोई सीट आरक्षित न किए जाने से इस वर्ग में रोष है। दिव्यांग संघ के प्रदेशाध्यक्ष विमल बस्सी, प्रहलाद भक्त, केएस प्रेमी, प्रदीप, वेद प्रकाश, नेत्र चौधरी, रेखा, विपिन ने बताया कि पटवारी के 1120 पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
हैरानी की बात है कि प्रत्येक वर्ग को सीटें आरक्षित हैं, लेकिन दिव्यांगों के लिए तीन फीसदी संवैधानिक अधिकारी के आधार पर कोटा होने के बावजूद उनके लिए कोई सीट आरक्षित नहीं की गई है।
विज्ञापन
इन लोगों का कहना है कि हाल ही में टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल पदों के लिए 372 सीटें बैच वाइज भरे जाने के लिए सरकार ने मंजूरी दी है, लेकिन दिव्यांगों के लिए इसमें कोई सीट नहीं है।
विज्ञापन
लोगों ने आरोप लगाया है कि सरकार दिव्यांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को प्रमाण पत्र या कृत्रिम अंग बांटने के बजाय नौकरी का प्रावधान किया जाए।