फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No proper arrangement for drinking water in Nadaun bus stand, passengers upset

Hamirpur (Himachal) News: नादौन बस अड्डे में पेयजल की नहीं उचित व्यवस्था, यात्री परेशान

Wed, 21 Aug 2024 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह से नहीं मिल पा रहा पानी, हो रही खासी दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन/कांगू(हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन में पेयजल की उचित सुविधा न होने के कारण यात्रियों, दुकानदारों, चालकों और परिचालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बीते वर्ष शहर के एक व्यापारी ने नादौन बस अड्डा पर एक वाटर कूलर स्थापित करके लोगों के लिए ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई थी। इसके बाद वाटर कूलर सहित पेयजल की निरंतर व्यवस्था का जिम्मा नादौन नगर पंचायत के अधीन कर दिया गया। बीते एक सप्ताह से यह व्यवस्था ठप पड़ी हुई है।



यात्रियों, दुकानदारों, वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इस कूलर के साथ ही यात्रियों को बैठने के लिए एक यात्री कक्ष भी है जहां पर दिन रात सैकड़ों की तादाद में यात्री बैठकर बसों का इंतजार करते हैं और आजकल पड़ रही इतनी प्रचंड गर्मी में उन्हें पेयजल की कोई भी व्यवस्था नहीं है। इस समस्या को ठीक करने के लिए कई बार लोग नगर पंचायत नादौन के अधिकारियों से मिल चुके हैं परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों दिनेश, कमला, संजय, बबली आदि ने इस समस्या को जल्द ठीक करने की मांग उठाई है। इस बारे में नगर पंचायत के सचिव रमन कुमार ने कहा कि पेयजल पाइप में तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या पेश आई है। जल्द ही इसकी मरम्मत करवाकर समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed