फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No health concerns in Sujanpur, center of political discussion

Hamirpur (Himachal) News: सियासी चर्चा के केंद्र सुजानपुर में सेहत की चिंता नहीं

Wed, 15 May 2024 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
चुनावी मुद्दा
विज्ञापन

सिविल अस्पताल सुजानपुर में चिकित्सकों के आठ पद खाली

अल्ट्रासाउंड और एक्सरे सुविधा से भी महरूम हो गए हैं मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। बेशक राजनीति की दृष्टि से सुजानपुर पिछले एक दशक से प्रदेशभर में चर्चा का केंद्र रहा है लेकिन यहां स्वास्थ्य सुविधाएं न के बराबर ही हैं। मामूली जुकाम-बुखार का इलाज ही यहां पर संभव हो पा रहा है। यह अस्पताल महज रेफरल यूनिट बनकर रह गया है। सुजानपुर के लोगों को उपचार के लिए पालमपुर या हमीरपुर का रुख करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने इस अस्पताल को 100 बेड की क्षमता का बनाने की घोषणा की थी लेकिन नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी जमीनी स्तर पर व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो सका है। डाॅक्टरों और उपकरणों की कमी के चलते दुर्घटना की आपात स्थिति में भी यहां पर लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

नागरिक अस्पताल सुजानपुर में चिकित्सकों के 14 पद सृजित हैं। इनमें महज छह पद भरे हैं और आठ खाली चल रहे हैं। कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। इसके अतिरिक्त खंड चिकित्सा अधिकारी का पद भी काफी समय से खाली चल रहा है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन बहुत पुरानी हो गई है और काम करने लायक नहीं रही है। इससे अल्ट्रासाउंड की सुविधा से भी यहां मरीज महरूम रहते हैं। एक्सरे ऑपरेटर न होने के कारण एक्स-रे मशीन भी बंद पड़ी है। मरीजों को एक्सरे और अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए हमीरपुर या पालमपुर जाना पड़ता है। कोई भी रोग विशेषज्ञ न होने और सुविधाएं पूरी न होने से अधिकतर रोगियों को हमीरपुर अस्पताल के लिए ही रेफर किया जाता है। अब सुजानपुर में विधानसभा का उपचुनाव होने जा रहा है और लोगों में फिर से आस बंधी है कि इसके बाद शायद सुजानपुर के अस्पताल के दिन बदल जाएं। हर बार चुनाव में नेताओं को लोग इस अस्पताल में व्यवस्थाओं में सुधार की गुहार लगाते हैं लेकिन हर बार चुनावी भाषणों तक ही दावे सीमित रहते हैं।
विज्ञापन






कोट्स

कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा का कहना है कि कांग्रेस सरकार में इस अस्पताल में व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। अस्पताल को 100 बेड की क्षमता का बनाने की अधिसूचना जारी हो चुकी है। जल्द ही यह कार्य पूरा होगा। जयराम सरकार में सुजानपुर की अनदेखी हुई है। सुजानपुर में सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा हर क्षेत्र में सीएम सुक्खू की अगुवाई में बेहतर सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद सुजानपुर अस्पताल में 100 बेड की क्षमता विकसित नहीं की गई है। यह घोषणा भाषण तक सीमित रही है। सुजानपुर में कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी यही हाल है। डाॅक्टर से लेकर मशीनरी का टोटा क्षेत्र में है। सुविधाओं की कमी का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सीएम सुक्खू को कई बार इस बारे में आग्रह किया गया लेकिन उन्होंने सुनवाई तक नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed