फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No conductor in school buses, fine charged

Hamirpur (Himachal) News: स्कूल बसों में परिचालक नहीं, जुर्माना वसूला

Mon, 28 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
नियमों की अवहेलना पर 22 वाहनों के चालान काटे
विज्ञापन


आरटीओ ने विभिन्न जगहों पर लगाया नाका, दी हिदायत

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बिना पासिंग और फिटनेस सहित सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियों पर आरटीओ हमीरपुर ने कार्रवाई की है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर ने विभिन्न जगह नाका लगाकर नियमों की अवहेलना करने पर 22 वाहनों के चालान काटकर लगभग एक लाख रुपये जुर्माना वसूला है। कुछ वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया है जबकि कुछ वाहन चालकों को आरटीओ कार्यालय बुलाया गया है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि वाहन चालकों की ओर से सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है। स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों को अपनाया नहीं जा रहा है। इन शिकायतों के आधार पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने सोमवार को हमीरपुर और नादौन में विभिन्न जगह नाका लगाया। इस दौरान उन्होंने कई वाहन चालकों के गाड़ी संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान पाया गया है कि कई वाहन चालकों के पास फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं थे। कुछ टैक्सी, निजी व स्कूल बस चालक बिना यूनिफार्म के पाए गए। स्कूल बसों में परिचालक भी नहीं पाया गया। इसके अलावा कई अन्य खामियां सामने आईं। कुछ वाहन चालकों को सख्त हिदायतें भी जारी की गई हैं जिससे भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो। आरटीओ हमीरपुर अंकुश ने कहा कि सोमवार को 22 वाहनों के चालान काटे गए हैं। करीब एक लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। कुछ वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान की राशि दे दी है। कुछ वाहन चालकों को दस्तावेजों सहित कार्यालय में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed