फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No case of corona, all samples report negative

जिला में रविवार को कोरोना का कोई मामला नहीं, शनिवार के सैंपल नेगेटिव

Sun, 18 Jul 2021 08:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद पहली बार रविवार को कोरोना का कोई मामला नहीं आया है। रविवार को आई रिपोर्ट में सभी सैंपल निगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें शनिवार को आरटीपीसीआर में जांचे गए सैंपल और रविवार को रैपिड एंटीजन में जांचे गए सैंपल शामिल हैं। शनिवार को जिले में आरटीपीसीआर के 232 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जबकि रविवार को कुल 108 सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से सभी सैंपल निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन

जिले में अरसे बाद कोई दिन बिना कोरोना संक्रमण के निकला है, जो जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। दूसरी लहर के बाद मामले कम जरूर हुए हैं, लेकिन रोजाना कुछ मामले संक्रमित आ रहे थे। रविवार को आंकड़ा शून्य हो गया है। हालांकि रविवार को टेस्टिंग भी कम हुई है। क्योंकि शनिवार को आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1575 सैंपल भरे गए थे, जबकि रविवार को महज 108 लोगों की ही सैंपलिंग हुई है। लेकिन राहत की बात यह है कि रविवार को निगेटिव आए मामलों में शनिवार को भरे गए सैंपल भी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि रविवार को जिला में कोरोना संक्रमण का कोई मामला पॉजिटिव नहीं आया है, लेकिन लोग नियमों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed