{"_id":"656f5f6e5cd1b35cc90da436","slug":"no-arrest-made-in-womans-death-case-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-15499-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: महिला के मौत मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: महिला के मौत मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के तहत बड़ाग्रा पंचायत के गुरुवन में महिला की मौत के मामले में आरोपी पति और सास की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। इस मामले में दो सप्ताह बाद गत सोमवार को पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया था। मामले में महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए थे।
इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया लेकिन प्रारंभिक जांच में हत्या का कोई सबूत न मिलने पर अभी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि सुनीता की मौत के मामले में उसके पति व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कोई ठोस सबूत नहीं है, ऐसे में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में निष्पक्षता से जांच की जा रही है।