{"_id":"6702ca17b76e67b35f0db647","slug":"no-anti-rabies-vaccine-in-tauni-devi-civil-hospital-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-137716-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज के टीके नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज के टीके नहीं
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। डाॅ. लश्करी राम राठौर नागरिक अस्पताल टौणी देवी में एंटी रेबीज टीका दो-तीन माह से न मिलने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना मरीज आते रहते हैं, लेकिन टीके की कमी के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि लोगों को मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर इंजेक्शन खरीदने पड़ रहे हैं जबकि सरकारी अस्पताल में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। मेडिकल स्टोर में 350 से 400 रुपये इस इंजेक्शन के वसूले जा रहे हैं। हालांकि कई मेडिकल स्टोरों पर भी एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। टौणी देवी अस्पताल में एक-दो माह पहले इंजेक्शन की मांग को भेजा गया था, लेकिन अभी तक इंजेक्शन की सप्लाई टौणीदेवी अस्पताल नहीं पहुंच सकी है। इंजेक्शन की सप्लाई प्रभावित होने की वजह से यह दिक्कत आ रही है। कुछ मरीज ऐसे भी हैं, जिन्हें पहली डोज लगी है, लेकिन दूसरी डोज नहीं लग पा रही है। ऐसे में उन्हें बाहर से इंजेक्शन खरीदकर लगवाना पड़ रहा है। अस्पताल में भी एंटी रेबीज इंजेक्शन का संकट बना हुआ है। खंड चिकित्सा अधिकारी रवि रतु का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही टौणी देवी अस्पताल का कार्यभार संभाला है। अगर रेबीज का इंजेक्शन नहीं मिल रहा है तो इसके लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। रेबीज वायरस से संक्रमित जानवर के काटने के बाद 72 घंटों के अंदर पीड़ित को इस वैक्सीन को लगवा लेना चाहिए।
सरकार को एंटी रेबीज के टीके अस्पताल में उपलब्ध करवाने चाहिए। अस्पताल में टीका उपलब्ध न होने पर मेडिकल स्टोर में इनका अधिक दाम चुकाना पड़ता हैै।-रवि कुमार
-टौणी देवी अस्पताल में एंटी रेबीज टीका नहीं मिलना लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। यदि अस्पताल में टीके उपलब्ध नहीं हैं तो जल्द टीके अस्पताल में पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए।-सुशील कुमार
विज्ञापन
-अस्पताल में एंटी रेबीज टीका हर समय उपलब्ध होने चाहिए। कभी भी रेबीज वायरस संक्रमित जानवर किसी व्यक्ति को काट सकता है।-शक्ति चंद
-एंटी रेबीज टीका नहीं मिलने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन इसे जल्द उपलब्ध करवाए।-संजय चौहान