{"_id":"67326a8fbcac2175ef0c1cec","slug":"nit-hamirpur-selected-for-cbde-program-of-ministry-of-education-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-140596-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर का शिक्षा मंत्रालय के सीबीडीई कार्यक्रम के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर का शिक्षा मंत्रालय के सीबीडीई कार्यक्रम के लिए चयनित
Tue, 12 Nov 2024 02:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर को शिक्षा मंत्रालय की ओर से सीबीडीई कार्यक्रम के प्रस्तावों की सूची में पांच उच्च शिक्षण संस्थानों में से चुना गया है।
सीबीडीई कार्यक्रम के लिए शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया में विभिन्न मानदंडों की परख की गई है। एनआईआरएफ ढांचे में शीर्ष संस्थानों के बीच एनआईटी हमीरपुर की रैंकिंग, राष्ट्रीय इनोवेशन स्टार्टअप नीति में भागीदारी के पहलू शामिल है। सीबीडीई कार्यक्रम के दायरे में पाठ्यक्रम में संशोधन, फैकल्टी मेंटरशिप, और नवाचार समर्थन शामिल है। ईसीई विभाग के डॉ. रोहितक धीमान (प्रमुख अन्वेषक), प्रोफेसर राजीवन चंदेल, डॉ. अश्वनी कुमार राणा और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. भारत भूषण शर्मा परियोजना का कार्यान्वित करेंगे। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एचएम सूर्यवंशी ने एनआईटी हमीरपुर का सीबीडीई कार्यक्रम में चयनित होने पर पर ख़ुशी व्यक्त की। संस्थान की कुलसचिव प्रो. अर्चना संतोष नानोटी ने कहा कि एनआईटी हमीरपुर सीबीडीई कार्यक्रम के अन्तर्गत फैकल्टी और छात्र क्षमता का निर्माण करके सीखने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने को बढ़ावा देकर इस पहल को बढ़ावा देगा।