{"_id":"66defbc7da19dc11f5051ed6","slug":"nit-hamirpur-gets-best-paper-award-in-international-conference-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-135475-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एनआईटी हमीरपुर को मिला बेस्ट पेपर अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एनआईटी हमीरपुर को मिला बेस्ट पेपर अवार्ड
Tue, 10 Sep 2024 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 10 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग विभाग ने एनआईटी दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, और सिग्नल प्रोसेसिंग (आईसीईसीएसपी-2024)’ में बेस्ट पेपर अवार्ड जीता है। यह सम्मेलन 8-10 अगस्त 2024 को एनआईटी दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें वैश्विक शोधकर्ता और अकादमिक विशेषज्ञों ने इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार के क्षेत्र में नवीनतम नवाचारों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
एनआईटी हमीरपुर के पीएचडी स्कॉलर ने एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार के मार्गदर्शन में ‘स्पेक्ट्रम असाइनमेंट इन 5जी एंड बियॉन्ड अल्ट्रा-डेंस नेटवर्क्स यूटिलाइजिंग डीप न्यूरल नेटवर्क फ्रेमवर्क’ शीर्षक वाले शोध पत्र को सम्मेलन में प्रस्तुत किया। इस पेपर पर एमटेक छात्र सक्षम कटवाल, पीएचडी शोधार्थी निधि शर्मा और डॉ. कृष्ण कुमार ने मिलकर कार्य किया। इस पेपर ने कम्युनिकेशन सिस्टम्स एंड नेटवर्क्स श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ की उपलब्धि हासिल की है।
यह शोध पेपर 5जी और 6जी नेटवर्क्स में स्पेक्ट्रम असाइनमेंट के लिए एक अत्याधुनिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है, जिसमें एक उन्नत डीप न्यूरल नेटवर्क फ्रेमवर्क का उपयोग किया गया है। यह अध्ययन अगली पीढ़ी के संचार नेटवर्क्स में कुशल स्पेक्ट्रम आवंटन की चुनौतियों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्थान के निदेशक और रजिस्ट्रार ने डॉ. कृष्ण कुमार और उनकी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।