{"_id":"62aa20fbae8e0e029b2fe729","slug":"nipun-bharat-mission-the-foundation-of-students-education-will-be-strong-in-phase-two-hamirpur-hp-news-sml412245597","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपुण भारत मिशन : चरण दो में विद्यार्थियों की शिक्षा की नींव होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपुण भारत मिशन : चरण दो में विद्यार्थियों की शिक्षा की नींव होगी मजबूत
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
राजकीय प्राथमिक पाठशाला जलाड़ी में निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित गतिविधियों में भाग लेतीं छात्र
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। निपुण भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत विद्यार्थियों की शिक्षा की नींव मजबूत की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से जिले के शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि निपुण भारत मिशन के दूसरे चरण के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। इस दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों की आधारभूत शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का आधार मजबूत करने के लिए कक्षाओं, स्कूल स्तर पर लिखित और मौखिक रूप में गतिविधियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन
निपुण भारत मिशन के दूसरे चरण में स्कूलों में शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, शारीरिक विकास कौशल, स्वच्छता, पोषण, आत्म जागरूकता, स्वयं सहायता, खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी सहित शिक्षा स्तर को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण बनाने के पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान बच्चों को पढ़ाने के साथ शिक्षक कक्षाओं में बेसलाइन सर्वे कर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की जांच करेंगे। कमजोर विद्यार्थियों के लिए अलग से गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि उन्हें भी पढ़ाई में अन्य विद्यार्थियों के साथ जोड़ा जा सके। इस संदर्भ में एसएसए के जिला समन्वयक सुनील कुमार का कहना है कि जिले के स्कूल शिक्षकों को विद्यार्थियों के आधार को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निपुण भारत मिशन के द्वितीय चरण के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।