फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nine thousand devotees bowed their heads in Baba's court

बाबा के दरबार में नौ हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Mon, 27 Dec 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nine thousand devotees bowed their heads in Baba's court
बाबा बालक नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को नौ हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। आसमान में बादल छाये होने के बावजूद श्रद्धालु दिनभर बाबा के दरबार में बाबा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। हमीरपुर से भी श्रद्धालुओं का एक जत्था रात ढाई बजे बाबा के दरबार को पैदल रवाना हुआ, जो सुबह आठ बजे बाबा के दरबार पहुंचा। यहां 200 लोगों के इस जत्थे ने बाबा की गुफा के दर्शन किए।
विज्ञापन

वहीं, चंडीगढ़ से भी श्रद्धालुओं का जत्था गीता का प्रचार प्रसार करता हुआ बाबा के दरबार पहुंचा। इसके अलावा हिमाचल और पंजाब के कई अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंचे। एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा का कहना है कि पूरे कोरोना प्रोटोकॉल के तहत श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जा रहे हैं। मुख्य गेट पर टीकाकरण भी हो रहा है। जिन श्रद्धालुओं ने दूसरी डोज नहीं लगवाई हो, वह यहां टीका भी लगवा सकते हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रति भी श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed