{"_id":"578789e64f1c1b217913d6f3","slug":"nine-posts-of-doctors-vacant-at-regional-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्तपाल में चिकित्सकों के नौ पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्तपाल में चिकित्सकों के नौ पद खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में चिकित्सकों के नौ पद खाली चल रहे हैं। वर्तमान में अस्पताल में महज 21 चिकित्सक ही सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में चिकित्सकों के पद अरसे से खाली पड़े हैं। इस कारण सेवारत चिकित्सकों पर ओपीडी का अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोग कई खाली पदों को भरने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इन्हें भरा नहीं जा सका है। प्रवीण राणा, दिनेश, प्रदीप, सुनील कुमार, देशराज आदि का कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों के नौ पद खाली हैं।
विज्ञापन
दोपहर बाद तक ओपीडी के बाहर चिकित्सकों की भीड़ जमा रहती है। सबसे अधिक परेशानी सोमवार या अवकाश के अगले दिन होती है। मरीजों और तीमारदारों की मानें तो चिकित्सकों की कमी से उन्हें घंटों कतारों में खड़ा रहने के बाद उपचार मिलता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को खाली पदों के बारे में कई बार बताया चुका है, लेकिन तैनाती नहीं हो पाई है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए।
एमएस डॉ. अर्चना सोनी का कहना है कि चिकित्सकों के खाली पदों के बारे में आला अधिकारियों को बता दिया है। जल्द ही रिक्त पदों के भरने की उम्मीद है।