फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nine people killed, 139 new cases from Corona in Hamirpur district

हमीरपुर जिले में कोरोना से नौ लोगों की मौत, 139 नए मामले

Sat, 22 May 2021 08:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शनिवार को कोरोना से नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि संक्रमितों के 139 नए मामले सामने आए हैं। आरटी-पीसीआर में 74, जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 65 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि जिले में शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 354 सैंपल लिए गए, जिनमें से 65 पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

कलूर क्षेत्र के गांव मावलघाट में 5 लोग, हीरानगर, मट्टनसिद्ध, कलूर, जनसूह क्षेत्र के गांव बैहरेड और ढकयोड़ा में 3-3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बोहनी, बधानी और अघार क्षेत्र के गांव चैकर में 2-2 लोग संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा समीरपुर क्षेत्र के गांव संगरोह, बुहाणा, करसोह, उटंबर, तन अमरोह, डुगली, वार्ड नंबर-6 हमीरपुर, अणु कलां, बाग चैकी, गरनी, सरेन, सलेर, मटियाल, चलेटा, चमेटी, बदारन, चमियाणा, पलाही, वार्ड नंबर-6 सुजानपुर, अंदो दी धार, गलोड़ क्षेत्र के गांव बौंखर, धीरवीं, बठाण, बिझड़ी, चकमोह, धबीरी, करेर, झरली, उझान, भोटा, रोपड़ी, भगेटू, चमयोला, बल्ह ठाकरू, कलौहण, मैहरे, सेरी, बड़सर और मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed