{"_id":"6043bd3b8ebc3e8c9376a7e9","slug":"nine-buses-saved-by-burning-corporation-in-the-fire-hamirpur-hp-news-sml3632996157","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जलने से बचाई निगम कर नौ बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में जलने से बचाई निगम कर नौ बसें
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शनिवार को तीन जगह हुए अग्निकांड में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। शनिवार को करीब पौने 11 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के साथ लगते जंगल में अचानक आग लग गई। जंगल के साथ एचआरटीसी की नौ बसें खड़ी थी। दमकल विभाग को सूचना मिलने के बाद इस आग पर काबू पाया और बसों को चपेट में आने से बचाया गया।
इसी दौरान गांव टपरे में घासनी में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। इस गांव में शुक्रवार को भी दो किसानों की घासनियां जली थीं और शनिवार को एक और घासनी में आग लग गई। तीसरी घटना डुग्घा की है। यहां स्कूल के साथ लगते ट्रांसफार्मर की तारों में शार्टसर्किट के कारण जंगल में आग लग गई। डुग्घा स्कूल के मुख्याध्यापक ने दमकल विभाग को सूचना दी। यहां दमकल केंद्र के प्रभारी स्वयं भी पहुंचे और आग पर काबू पाकर ट्रांसफार्मर और स्कूल को चपेट में आने से बचाया। प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि तीनों अग्निकांड में करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है।