{"_id":"579ce23b4f1c1b704721e627","slug":"nh-70-two-hours-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौणीदेवी के पास गिरा ल्हासा, एनएच-70 दो घंटे रहा बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौणीदेवी के पास गिरा ल्हासा, एनएच-70 दो घंटे रहा बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी के पास शनिवार सुबह ल्हासा गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग-70 करीब दो घंटे तक बाधित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन चालकों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्वयं ही एनएच को बहाल कर दिया। इस दौरान दो घंटे बाद एनएच पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब 5 बजे टौणीदेवी के पास सड़क पर ल्हासा गिर गया। इस दौरान एक पेड़ भी सड़क पर आ गिरा। सड़क पहले से ही संकीर्ण है इस कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिली उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंच वाहन चालकों की मदद से एनएच पर गिरे मलबे और पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 7 बजे एनएच बहाल हुआ।
विज्ञापन
बरसात के मौसम में अकसर पहाड़ी दरकने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। लोगों एवं वाहन चालकों में सुरेश कुमार, सचिन, नेहा, सुमित शर्मा आदि का कहना है कि सड़क अवरुद्ध होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
उधर, एनएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता एसके शर्मा का कहना है कि जब तक उन्हें सूचना मिली, तब तक स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने स्वयं ही मार्ग को बहाल कर दिया था।