फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NH 3 widening work started from Kot to Anu Chowk

Hamirpur (Himachal) News: कोट से अणु चौक तक एनएच तीन चकाचक करने का कार्य शुरू

Mon, 23 Oct 2023 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
NH 3 widening work started from Kot to Anu Chowk
कोट से अणु चौक तक एनएच 03 पर टारिंग कार्य करते हुए। स्रोत : संवाद
टौणीदेवी (हमीरपुर)। निर्माणाधीन एनएच तीन की हालत अणु चौक से कोट तक जल्द ही चकाचक हो जाएगी। रविवार को करीब सात किलोमीटर के क्षेत्र में टारिंग का कार्य शुरू हो गया। करीब तीन साल से अणु से कोट तक के हिस्से में टारिंग न होने से गरने दा गलू, सराहकड़ और कोट के पास हमीरपुर मंडी एनएच तीन की हालत खराब थी। टारिंग होने से तीखे मोड़ों पर टूटी सड़क और गड्ढों से निजात मिलेगी। इसके अतिरिक्त हमीरपुर नगर से कोट तक का करीब 10 किलोमीटर का सफर भी आरामदायक और सुहावना बन जाएगा।
विज्ञापन



उधर, कोट से लेकर ठाणा दारोगन तक करीब तीन किलोमीटर के निर्माणाधीन एनएच पर भी निर्माण कंपनी युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य में जुट गई है। एक-दो जगह पुलियों का कार्य अंतिम चरण में है तथा भरवाना के पास डंगे लगाए जाने के बाद दिवाली तक कार्य पूर्ण करने की कोशिश की जा रही है। कोट से ठाणा दरोगन तक करीब 3 किलोमीटर नया एनएच-03 दिवाली तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस तीन किलोमीटर क्षेत्र में उच्च क्वालिटी की टारिंग भी शीघ्र शुरू हो जाएगी। करीब 16 माह के बाद लोगों को गड्ढों रहित सड़क पर करीब 13 किलोमीटर का सफर नसीब होगा। निर्माण कंपनी की मानें तो इसके बाद ठाणा दारोगन, दरकोटी से लेकर टौणी देवी तक करीब दो किलोमीटर के एनएच निर्माण को पूरा करने के लिए ताकत झोंक दी जाएगी। पंजोत से लेकर संगरोह बाईपास तक भी डंगे लगाने का काम मुकम्मल होने को है। यहां भी करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र में टारिंग की तैयारियां चल रही हैं। इस बारे में निर्माण कंपनी के डीपीएम मुकेश गुप्ता तथा साइट इंजीनियर परवीन कुमार ने कहा कि रविवार को कोट से अणु चौक तक टारिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। दिवाली तक लोगों को बेहतर और गड्ढों रहित सुहावने सफर के लिए तोहफा दिया जा रहा है।
विज्ञापन




समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed