फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NH 3 under construction became a problem, the road became pond at many places

Hamirpur (Himachal) News: निर्माणाधीन एनएच तीन बना आफत, कई स्थानों पर तालाब बन गई सड़क

Sun, 18 Aug 2024 03:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
NH 3 under construction became a problem, the road became pond at many places
एनएच तीन पर समीरपुर के पास सड़क पर फैला कीचड़। संवाद
बेहद धीमा चल रहा निर्माण, बारिश के पानी की निकासी की व्यापक व्यवस्था नहीं
विज्ञापन

लोगों ने कंपनी और विभाग पर कार्य में कोताही बरतने के लगाए आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। निर्माणाधीन एनएच 03 हमीरपुर-मंडी वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के लिए आफत बन गया है। एनएच पर गाड़ी चलाना ही नहीं बल्कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। हमीरपुर के कोट से लेकर अवाहदेवी के बीच सड़क खस्ता बनी हुई है। वर्षा के मौसम में सड़क पर चल पाना दूभर हो जाता है। सड़क की स्थिति बेहद ही खराब है। सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। बीच-बीच में निर्माण कार्य की रफ्तार भी बेहद धीमी है।


स्थानीय लोगों रामलाल, दीनानाथ, रमेश चंद का कहना है कि निर्माण कार्य में बरती जा रही कोताही के कारण यहां पर समस्या पेश आ रही है। कार्य बेहद धीमी गति से किया जा रहा है। बरसात में पानी की निकासी के लिए व्यापक प्रबंध निर्माण कार्य के चलते नहीं किए गए हैं। जब भी बारिश हो रही है तो अधिकतर जगहों पर सड़क तालाब में तबदील हो रही है। हर रोज दोपहिया वाहन सवारों के दलदल में स्किड होकर कीचड़ में गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई वाहन सवार गंभीर रूप से घायल गुए हैं। करीब दो वर्ष पूर्व इस सड़क को बनाने का कार्य शुरू हुआ था। कोट से मंडी के पारछू पुल तक 40 किलोमीटर सड़क को बनाने के लिए 223 करोड़ रुपये खर्च होने हैं और इसको तैयार करने की अवधि का समय करीब तीन वर्ष का है, लेकिन जिस गति से कार्य चला हुआ है उससे यह कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा होना नामुमकिन है। अवाहदेवी से हमीरपुर प्रतिदिन आने जाने वाले कर्मचारियों को मजबूरन लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे उनकी जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। हमीरपुर जिले का मुख्यालय होने के कारण अक्सर लोगों को कोर्ट-कचहरी के कार्यों से आना पड़ता है। इसके लिए लोगों को टैक्सी के लिए अतिरिक्त भाड़ा खर्च करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों को ग्रामीणों की ओर से कई बार सूचित किया गया है लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। इस संदर्भ में जब अधिकारियों से बातचीत की गई तो कोई जवाब नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed