{"_id":"66ae0f9cfc76ac9b100b8166","slug":"new-session-begins-vacant-posts-of-professors-not-filled-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-132795-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नए सत्र शुरू, नहीं भरे प्राध्यापकों के खाली पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नए सत्र शुरू, नहीं भरे प्राध्यापकों के खाली पद
विज्ञापन
हमीरपुर कॉलेज में प्राध्यापकों के विभिन्न पद रिक्त
नहीं हो रही विद्यार्थियों की पढ़ाई
अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, वनस्पति विज्ञान सहित 10 पद रिक्त
कॉलेज में पिछले तीन वर्षों से नहीं हुई प्राध्यापकों की नियुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में प्राध्यापकों के रिक्त पदों को नहीं भरा गया है। हालात ऐसे हैं कि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए अन्य महाविद्यालयों में दाखिला लेना पड़ रहा है। महाविद्यालय में ऐसे विषय हैं जिनके प्राध्यापकों को दो से तीन वर्षों से नहीं भरा गया है। ऐसे में इन विषयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। महाविद्यालय में विभिन्न विषयों के 23 पद हैं। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, वनस्पति विज्ञान विषय के प्राध्यापकों के 10 पद पिछले तीन वर्षों से रिक्त हैं। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
वर्तमान में महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय के चार स्वीकृत पदों में से एक पद रिक्त, इतिहास के दो में से एक रिक्त, भूगोल के दो में से एक रिक्त और एक पीटीए पर भरा गया है। मनोविज्ञान के दो पद रिक्त, हिंदी के चार में दो रिक्त, गणित के छह में से एक रिक्त, संगीत का एक, वनस्पति विज्ञान के चार में से एक रिक्त है। कॉलेज में शिक्षक न होने से यूजी एवं पीजी कक्षाओं के विद्यार्थियों की सुचारु रूप से कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। अधिकांश विद्यार्थियों ने पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा दी है ताकि विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आगामी पढ़ाई करने में सहायता मिल सके लेकिन महाविद्यालय में रिक्त पदों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों का कहना है कि महाविद्यालय में रिक्त पदों का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। दिन भर बच्चे कॉलेज में बिना पढ़े वापस घर चले जाते हैं। कॉलेज छात्र रमन, शिवानी, अंकिता, राहुल, रजत, साहिल, प्रिया, पंकज इत्यादि का कहना है कि कॉलेज में पढ़ाई नहीं हो रही है। जल्द से जल्द प्राध्यापकों की नियुक्ति होनी चाहिए, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।
इस बारे में हमीरपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज ने कहा कि खाली पड़े पदों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए पीटीए के आधार पर रिक्त पदों को भरा गया है।