{"_id":"5d2f5a698ebc3e6ca8682555","slug":"new-muhim-hamirpur-hp-news-sml300765079","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहित जोड़े ने पंजीकरण से पूर्व रोपा पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
टौणीदेवी की टपरे पंचायत में विवाह के पंजीकरण से पूर्व पौधरोपण करते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
टौणी देवी (हमीरपुर)। विकास खंड मुख्यालय टौणी देवी से सटी पंचायत टपरे में पर्यावरण संरक्षण के लिए नई मुहिम की शुरुआत हुई है। पंचायत में शादी का नाम दर्ज करने से पहले दो नवविवाहित जोड़ों ने पौधे रोपकर इस अभियान को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाई। इस मुहिम को पंचायत आगामी दिनों में भी जारी रखेगी। टपरे पंचायत ने ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित किया था कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देेने के लिए नवविवाहित जोड़े शादी के बाद एक-एक पौधा लगाएंगे। उसके बाद ही उनका नाम दर्ज किया जाएगा। जिससे पर्यावरण को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
रोपे गए पौधे का संरक्षण भी नवविवाहित जोड़ा ही करेगा। जिससे पौधे का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके। शादी के बाद पौधरोपण का फोटो सहित प्रमाण पंचायत प्रतिनिधियों को देना होगा। बुधवार को पंचायत उपप्रधान अजय चौहान और दरकोटी से वार्ड सदस्य हरनाम शर्मा की उपस्थिति में दो नवविवाहित जोड़ों ने पौधरोपण के बाद अपना नाम दर्ज करवाया। जिनमें टपरे के सन्नी व बंदना और गब्बा गांव के विनोद डोगरा व मनोज कुमारी शामिल हैं। पंचायत उपप्रधान अजय चौहान, सचिव अजय कुमार व वार्ड सदस्य हरनाम शर्मा ने बताया कि पंचायत के विकास कार्यों के साथ ही पर्यावरण और स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेंगे। बीडीसी सदस्य प्रेम लता ठाकुर ने भी पंचायत की पर्यावरण संरक्षण के लिए इस मुहिम पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।