फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   New drinking water scheme will be made for 12 panchayats of Ladraur area: Suresh

लदरौर क्षेत्र की 12 पंचायतों के लिए बनेगी नई पेयजल योजना : सुरेश

Tue, 17 Sep 2024 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
महिला मंडलों को 15-15 हजार रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन

जिलास्तरीय लदरौर सायर मेले के हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। दो जिलों हमीरपुर और बिलासपुर के संगम स्थल पर जिलास्तरीय लदरौर सायर मेले का समापन मंगलवार को हुआ। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार समापन समारोह में मौजूद रहे। केसीसीबी चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया भी उपस्थित रहे। बाबा लखमीर दास मंदिर कमेटी लदरौर कलां के सदस्यों व पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक सुरेश कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि लदरौर का सायर मेला वर्षों पुराना है। इसलिए यह मेला हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी व अन्य जिले के लोगों का आकर्षण का केंद्र हैं। कार्यक्रम में दौरान महिला मंडल लदरौर कलां, लदरौर खुर्द, दशमाहीं, लठवान व साहरवीं के सदस्यों नेे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सुरेश कुमार ने प्रत्येक महिला मंडल को 15-15 हजार देने की घोषणा की। महिलाओं को जल्द भ्रमण करवाने का आश्वासन दिया। इसके लिए महिला मंडल के सदस्यों को जगह निर्धारित करने को कहा। बाबा लखमीर दास मंदिर के प्राचीन बरगद के वृक्ष के चारों ओर शेड बनाने का घोषणा की। मंदिर कमेटी को प्राक्कलन तैयार करने को कहा गया। लदरौर क्षेत्र की 12 पंचायतों की पेयजल समस्या को दूर करने के 93 करोड़ 54 लाख की नई पेयजल योजना बनेगी। इसके लिए गोबिंदसागर के लठियाणी से पानी उठाया जाएगा। कार्यक्रम में भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान नरेश ठाकुर, सुभाष जैलदार, झरलोग पंचायत प्रधान मनोका देवी, मंदिर कमेटी अध्यक्ष विजय ठाकुर, उपाध्यक्ष अनुपमा, सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष केहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed