{"_id":"62a62d3034d93a3e974ee447","slug":"new-ac-bus-will-start-from-hamirpur-to-delhi-hamirpur-hp-news-sml411932270","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर से दिल्ली के लिए शुरू होगी नई एसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर से दिल्ली के लिए शुरू होगी नई एसी बस
विज्ञापन
एचआरटीसी की नई एसी बस।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो सोमवार को हमीरपुर से दिल्ली रूट पर नई एयर कंडिशनर बस सेवा शुरू करने जा रहा है। निगम की नई एसी बस हमीरपुर से रात 10:00 बजे वाया चंडीगढ़ होकर दिल्ली के रवाना होगी। यह बस भोटा से रात 10:30 बजे, सलौनी से 10:45 बजे, बड़सर-मैहरे से रात 11:00 बजे गुजरेगी, जोकि अगले दिन सुबह 7:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद उसी दिन रात 10:30 बजे दिल्ली से हमीरपुर के लिए रवाना होगी और सुबह 7:30 बजे हमीरपुर बस स्टैंड पहुंचेगी।
बस का किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। हालांकि बस की बुकिंग अभी तक ऑनलाइन नहीं की गई है। आने वाले एक-दो दिन में यह सुविधा भी दी जाएगी। निगम ने नई एसी बस का हमीरपुर से चंडीगढ़ का किराया 449 रुपये निर्धारित किया है। जबकि, हमीरपुर से दिल्ली तक का बस किराया 840 रुपये निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि एचआरटीसी की बस का किराया चंडीगढ़ रोडवेज से पांच रुपये कम है।
सीटीयू में हमीरपुर से चंडीगढ़ तक का बस किराया 454 रुपये है। हिमाचल परिवहन निगम यात्रियों को सस्ती और किफायती बस सेवा उपलब्ध करवा रहा है। उधर, एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि बंगलूरू से आई नई एसी बस को सोमवार को हमीरपुर से रात 10:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। इससे हमीरपुर के स्थानीय लोगों के अलावा यहां एनआईटी समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भी सुविधा मिलेगी।