फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Neither the roads are safe, nor the fie who will control the stray animals?

Hamirpur (Himachal) News: न सड़क सुरक्षित, न खेत...लावारिस पशुओं पर कौन कसे नकेल

Sat, 30 May 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सड़कों पर लावारिस पशु चालकों के लिए खतरे की घंटी बन गए हैं। इससे वाहनों की रफ्तार थम जाती है। बस्सी चौक और आसपास के क्षेत्रों में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। सड़क पर घूम रहे ये पशु आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन


लावारिस पशुओं से राहत दिलाने के दावे धरातल पर सरकार के वादों की पोल खोल रहे हैं। सड़क पर घूम रहे पशुओं से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है। पशु अचानक सड़क के बीच आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। लावारिस पशु किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर रहे हैं। वहीं लावारिस पशु खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ पशु आक्रामक हैं, जो लोगों और वाहनों पर हमला कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार अब तक एक दर्जन से अधिक लोग इन पशुओं की वजह से घायल हो चुके हैं। कई दोपहिया वाहन चालक पशुओं से टकराकर चोटिल हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि लावारिस पशुओं की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन

सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु कभी भी आक्रामक हो जाते हैं। इससे कई बार वाहन चालक घायल होने से बचे हैं। सड़क के बीच खड़े लावारिस पशुओं के कारण वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। -किशोरी लाल, निवासी नगरोटा
विज्ञापन
विज्ञापन


लावारिस पशुओं से छुटकारा दिलाने के लिए चुनावों के समय वादे तो किए जाते हैं, लेकिन सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु सरकार के नुमांइदों के वादों की पोल खोल रहे हैं। बंद कमरों में केवल निर्णय लेते हैं लेकिन उन्हें अमलीजामा नहीं पहनाया जाता । - करणवीर सिंह, निवासी धमरोल


बस्सी चौक से लेकर करीब 500 मीटर क्षेत्र में घूमते रहते हैं। पशु वाहनों को नुकसान पहुंचा चुके हैं और लोगों को भी घायल कर चुके हैं। हैरानी की बात है कि इन पशुओं से राहत दिलाने के लिए कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई। -विनोद कुमार, निवासी पिपलीधार

पशु केवल वाहन चालकों के लिए ही परेशानी का सबब नहीं बने हुए हैं, जबकि ये पशु किसानों की फसल को भी बर्बाद कर रहे हैं। किसान महंगे दामों पर बीज खरीदकर ट्रैक्टर से खेतों की बिजाई करवाता है, लेकिन मेहनत बर्बाद हो जाती है। -विजय कुमार, निवासी चबोह


लावारिस पशुओं से छुटकारा दिलाने के लिए शीघ्र ही कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। पशुओं को गोसदन में भेजा जाएगा। - शशिपाल शर्मा, एसडीएम भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed