फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Neither radiologist nor gynecologist in Civil Hospital Barsar

सिविल अस्पताल बड़सर में न रेडियोलॉजिस्ट, न ही स्त्री रोग विशेषज्ञ

Sun, 05 Dec 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Neither radiologist nor gynecologist in Civil Hospital Barsar
सिविल अस्पताल बड़सर। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में चिकित्सकों की कमी के चलते क्षेत्र के लोगों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर या ऊना अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल का निर्माण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए किया गया था।
विज्ञापन

इसके लिए करीब पांच साल पहले इस अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर इसे सिविल अस्पताल कर दिया गया और यहां 50 बिस्तर की व्यवस्था की गई। अस्पताल को दर्जा तो सिविल अस्पताल का दिया गया, लेकिन यहां सुविधाएं इसके स्तर की नहीं दी जा रही हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन तो है, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट कोई नहीं है। डेपुटेशन पर कभी कभार रेडियोलॉजिस्ट आता है। इस कारण गर्भवती महिलाओं समेत अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले अन्य मरीजों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, ऊना अस्पताल या बाहरी निजी लैबों में अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद भी खाली चल रहा है। सात में से महज छह ही चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। जबकि, उपमंडल बड़सर क्षेत्र के अलावा इस अस्पताल में जिला ऊना के साथ लगते क्षेत्रों के लोग भी उपचार को पहुंचते हैं। महिलाओं को अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए हमीरपुर का रुख करना पड़ता है। अस्पताल का दर्जा बढ़ने के साथ स्टाफ की जिम्मेवारी भी बड़ी है, लेकिन जब स्वीकृत पद ही नहीं भरे जाएंगे तो उनके कंधों पर भी बोझ बढ़ना लाजिमी है। अस्पताल में लगातार घट रही मूलभूत सुविधाओं के कारण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। लोगों में विनोद कुमार, कपिल कुमार, दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार, वेद प्रकाश आदि ने अस्पताल में चिकित्सकों के पद भरने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीएमओ बड़सर एचआर कालिया ने कहा कि सरकार को इससे अवगत करवाया गया है और सरकार की तरफ से जल्द ही इन खाली पड़े पदों को भरने का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि बड़सर में अनुभवी डॉक्टर और स्टाफ है, जो दिन रात बड़सर के लोगों की सेवा के लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed