फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Neighbor from police employee's house

उत्तराखंड में पैदा हुई हिमाचल जैसी परिस्थितियां

Thu, 10 Mar 2022 11:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजों ने हिमाचल के विधानसभा चुनावों के नतीजों की याद ताजा कर दी है। उत्तराखंड में विस के चुनावी नतीजे ठीक वैसे ही रहे हैं, जैसे वर्ष 2017 में हिमाचल में। वीरवार को मतगणना के बाद उत्तराखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत मिला है। यहां भाजपा को सर्वाधिक 47 सीटें और कांग्रेस को 19 सीटों पर विजयी मिली है। पूर्ण बहुमत के बावजूद उत्तराखंड में भाजपा के मुख्यमंत्री प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए और चुनाव हार गए।
विज्ञापन

इसी तरह वर्ष 2017 में हिमाचल के विधानसभा चुनावों में दो बार के मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल अपनी सीट से चुनाव हारे थे। जबकि पूरे हिमाचल में भाजपा ने 44 सीटों पर विजय के साथ प्रदेश में पूर्ण बहुमत के आंकड़े को छुते हुए सरकार बनाई थी। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या उत्तराखंड में भी हिमाचल के मॉडल को अपनाया जाएगा या फिर से पुष्पेंद्र सिंह धामी को प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान सौंपी जाएगी। क्योंकि धूमल को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर प्रदेश भाजपा में काफी विवाद हुआ था। जिसके चलते पार्टी के राष्ट्रीय हाईकमान ने सराज विधानसभा सीट से चुनाव जीते जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया था। तो वहीं वीरवार को देश के चार राज्यों में मिली जीत से हिमाचल भाजपा समेत जिला हमीरपुर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता हार के कारण मायूसी छाई है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed