फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Negligence... dog remained locked in Bijhari hospital for one night, medicines wasted

Hamirpur (Himachal) News: लापरवाही... बिझड़ी अस्पताल में एक रात बंद रहा कुत्ता, दवाइयां कीं बर्बाद

Sat, 23 Aug 2025 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 23 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Negligence... dog remained locked in Bijhari hospital for one night, medicines wasted
आयुर्वेदिक अस्पताल बिझड़ी में दूसरी मंजिल की खिड़की पर कुत्ता। वीडियोग्रैब। - फोटो : mathura
बिझड़ी (हमीरपुर)। आयुष अस्पताल बिझड़ी में आवारा कुत्ता एक रात तक अस्पताल के अंदर बंद रहा है। स्टाफ की लापरवाही के चलते आवारा कुत्ता वीरवार शाम को गेट के अंदर ही रह गया।
विज्ञापन

रातभर कुत्ते ने अस्पताल के अंदर काफी नुकसान किया। दवाइयां और काढ़े की पुड़िया तक को चबाकर बर्बाद कर दिया। यहां पर शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने बंद अस्पताल के अंदर कुत्ते को देखा। खिड़किया खुली थीं, ऐसे में कुत्ता खिड़की पर बार-बार आ रहा था, लेकिन दूसरी मंजिल होने के चलते वह नीचे नहीं कूद पाया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ते ने यहां पर दवाइयों को चबाकर बर्बाद कर दिया है। यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब अस्पताल बंद था, तब कुत्ता आखिर भीतर कैसे पहुंचा। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि स्टाफ की लापरवाही के चलते कुत्ता वीरवार को ही अस्पताल में घुस गया होगा। वहीं, बिना देखे स्टाफ ने अस्पताल को बंद कर दिया। इस कारण आवारा कुत्ते ने रात भर अस्पताल के अंदर दवाइयां को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की जिम्मेदारी पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह कुत्ते के वीडियो बनाए तथा दवाइयां को चबाते हुए तस्वीर भी खींची। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वारयल हो रहे हैं।


कोट
स्टाफ की लापरवाही के चलते अस्पताल में कुत्ता अंदर रह गया था। स्टाफ से इसके बारे में जवाबतलबी की गई है।
-डॉ. बृजमोहन शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी

आयुर्वेदिक अस्पताल बिझड़ी में दूसरी मंजिल की खिड़की पर कुत्ता। वीडियोग्रैब।

आयुर्वेदिक अस्पताल बिझड़ी में दूसरी मंजिल की खिड़की पर कुत्ता। वीडियोग्रैब।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed