फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   neet 16 exam center in hamirpur

हमीरपुर में नीट के लिए 16, एचएएस के लिए बनाए 17 परीक्षा केंद्र

Thu, 10 Sep 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हरिकेश मीणा की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 13 सितंबर को आयोजित की जा रही प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (प्रारंभिक) परीक्षा तथा नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। हरिकेश मीणा ने कहा कि यह दोनों परीक्षाएं 13 सितंबर को आयोजित की जा रही हैं। जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नीट प्रवेश परीक्षा दोपहर बाद 2 बजे से प्रारंभ होगी, मगर अभ्यर्थियों का प्रात: 11 बजे से ही परीक्षा केंद्रों में चरणबद्ध प्रवेश आरंभ हो जाएगा। इसके लिए हमीरपुर शहर में लगभग 6 हजार 700 अभ्यर्थियों के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एचएएस (प्रारंभिक) परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर बाद 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए हमीरपुर में 8 केंद्र, बड़सर उपमंडल में दो, नादौन में तीन, सुजानपुर में एक तथा भोरंज उपमंडल में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इस परीक्षा में लगभग 3500 अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है, जिनमें से हमीरपुर उपमंडल में 1 हजार 584, बड़सर में 484, नादौन में 559, सुजानपुर में 267 तथा भोरंज में 588 अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों में कोविड-19 महामारी से बचाव संबंधी सभी उपायों एवं सावधानियों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। सभी एसडीएम से आग्रह किया कि वे स्वयं परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सभी व्यवस्थाओं का समय रहते निरीक्षण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed