फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Neelkanth Taxi Union Rangas submitted demand letter to Union Minister

Hamirpur (Himachal) News: नीलकंठ टैक्सी यूनियन रंगस ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा मांग पत्र

Mon, 16 Oct 2023 11:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। नीलकंठ टैक्सी यूनियन रंगस ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को नादौन से हमीरपुर जाते समय रंगस में रोककर एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से यूनियन ने टैक्सी स्टैंड के साथ ही सड़क के किनारे भूस्खलन से गिरे डंगे के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। वहीं, ग्राम पंचायत नौहंगी की मांग का समर्थन करते हुए रंगस बाजार में टैक्सी स्टैंड के पास ही निर्माणाधीन सुलभ शौचालय के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत करने की भी प्रतिनिधियों के सहयोग से मांग की।
विज्ञापन



टैक्सी यूनियन के प्रधान दिनेश राणा व ग्राम पंचायत नौहंगी के प्रधान बलवंत सिंह ने कहा कि गत माह भारी बरसात के चलते टैक्सी यूनियन के साथ लगती सड़क किनारे पहाड़ी से भूस्खलन होने से यह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस वजह से अब टैक्सी स्टैंड पर गाड़ी खड़ी करना काफी कठिन है। इसलिए इस स्थान पर अब डंगे का निर्माण करना अति आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री ने डंगे वाली जगह समेत निर्माणाधीन सुलभ शौचालय का निरीक्षण करने के उपरांत मौके पर ही उपयुक्त हमीरपुर को सुलभ शौचालय के लिए अतिरिक्त बजट देकर दो माह के भीतर शौचालय को सार्वजनिक रूप में समर्पित करने के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




संपादित : देशराज अत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed