फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Need to find hidden talents in the village

गांव में छिपी प्रतिभाओं को तलाशने की जरूरत

Tue, 15 Jun 2021 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ठाकुर जगदेव चंद स्मृति शोध संस्थान नेरी और इतिहास विभाग राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के संयुक्त तत्वावधान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में अनेकों कलाकार ऐसे हैं जो प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि गांव में ऐसी इन सब छिपी हुई प्रतिभाओं की तलाशने की आवश्यकता है। क ार्यशाला संयोजक डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत असीम और विशाखा ने विद्या की देवी मां सरस्वती की वंदना से की। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणनायक डायरेक्टर जनरल राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली के डॉ. आदित्य ने की। उन्होंने कहा कि कलाकारों का देश की कला, संस्कृति और धरोहर के संरक्षण के लिए अति महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शोध संस्थान नेरी के निदेशक व कार्यशाला के मुख्य संरक्षक डॉ. चेतराम गर्ग ने कहा कि शोध संस्थान द्वारा आयोजित यह दूसरी कार्यशाला है। नवोदित कलाकार इस पहाड़ी चित्रकला कार्यशाला में कांगड़ा चित्रकला की बारीकियां को समझेंगे। ललित कला अकादमी नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. नंदलाल ने इस मौके पर पहाड़ी चित्रकला की विशेषताओं की विस्तार से जानकारी दी। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की प्राचार्य और कार्यशाला संरक्षक डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष व उपस्थित सभी का धन्यवाद किया। कार्यशाला में प्रशिक्षक सुरेश कुमार, चित्रकार पहाड़ी चित्रकला जिला कांगड़ा डॉ कर्म सिंह, सचिव हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शोध संस्थान महासचिव भूमि दत्त शर्मा, निदेशक प्रोफ्रे सर भाग सिंह चौहान, प्रोफेसर ओपी शर्मा, प्यार चंद परमार, संजय कुमार, डॉ. संजय कांगो, डॉ. मनोज डोगरा, डॉ. प्रमोज कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed