फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ndrf found one nepali boys dead body in vayas river in nadaun hamirpur himachal pradesh

व्यास नदी में डूबे एक नेपाली मूल के युवक का शव बरामद

Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
ndrf found one nepali boys dead body in vayas river  in nadaun hamirpur himachal pradesh
नादौन की ब्यास नदी में एनडीआरएफ की टीम नदी में डूबे प्रवासी मजदूरों को ढूंढ़ती हुई। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। उपमंडल नादौन क्षेत्र में धौलासिद्ध पावर प्रोजेक्ट के समीप ब्यास नदी में सोमवार को डूबे दो नेपाली मजदूरों में से एक का शव एनडीआरएफ की टीम ने पानी से बरामद कर लिया है। जिसकी पहचान विमल के तौर पर हुई है। यह वही युवक है जो सबसे पहले पैर फिसलने से पानी में डूबा था। हालांकि तीसरे दिन भी दूसरे युवक का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम ने नादौन पुलिस के सहयोग से मोर्चा संभाल लिया था और दो नावों के जरिए घटनास्थल के आसपास मजदूरों की तलाश की जा रही थी। इसके साथ-साथ ड्रोन की सहायता से भी उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एनडीआरएफ की टीम में तीन अधिकारियों सहित 16 जवान इस कार्य में लगे हैं। पूरा सर्च ऑपरेशन थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल की अगुवाई में चलाया जा रहा है। जहां पर दोनों मजदूर डूबे हैं, उस स्थल पर पानी की गहराई बहुत अधिक है और यहां पानी की झील बन चुकी है। जिस कारण दोनों का पता लगाने में दिक्कत पेश आ रही थी। लेकिन बुधवार शाम के समय विमल का शव मिल गया। वहीं मृतकों के परिजन भी बुधवार देर शाम घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सोमवार को एक ठेकेदार के माध्यम से नेपाल के दल बहादुर और विमल कुमार नौकरी की तलाश में प्रोजेक्ट में आए थे। जब ठेकेदार की बात कंपनी वालों से चल रही थी, इसी दौरान चार या पांच मजदूर नदी की तरफ उतर गए। जहां पर विमल का पैर फिसला और वह गहरे पानी में डूब गया। उसे बचाने उतरा दल बहादुर भी डूब गया। पता चलते ही कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, परंतु असफल रहे।

इसके बाद मौके पर पहुंची नादौन पुलिस ने देर शाम तक सर्च अभियान चलाया। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला रही है। विमल के शव की परिजनों से शिनाख्त करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed