{"_id":"684884c2c15b12db6c093df2","slug":"ncerts-magic-box-will-help-in-the-development-of-children-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-158128-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनसीईआरटी के मैजिक बॉक्स से होगा नौनिहालों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनसीईआरटी के मैजिक बॉक्स से होगा नौनिहालों का विकास
Wed, 11 Jun 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
एनसीईआरटी की ओर से डिजाइन किया गया मैजिक बॉक्स। संवाद
बवीता चंदेल
हमीरपुर। सरकारी स्कूलों में अब एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) का मैजिक बॉक्स नौनिहालों का पंचकोषीय विकास करेगा। तीन से आठ वर्ष के विद्यार्थियों को स्कूलों में खेल आधारित शिक्षण संसाधनों से पढ़ाई करवाई जाएगी, जिससे उन्हें कठिन पाठ्यक्रम को पढ़ने में आसानी होगी।
विद्यार्थियों को विविध प्रकार के माध्यमों से सीखने के लिए समग्र शिक्षा के तहत 392 प्राथमिक स्कूलों में मैजिक बॉक्स का एक-एक सेट प्रदान किया जाएगा। बॉक्स में प्लेबुक, खिलौने, पहेलियां, लकड़ी के नंबर सेट, फलों पशुओं के चित्रों, फ्लैश कार्ड और कहानी की किताबें शामिल की हैं, जो कि स्थानीय संस्कृति और भाषाओं को दर्शाती हैं।
स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थियों को जीरो पीरियड और बैग फ्री डे के दौरान पढ़ाई करवाएंगे, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा। प्राथमिक स्कूलों में मैजिक बॉक्स का एक सेट प्रदान करने के लिए एनसीईआरटी की ओर से रैंडम तरीके से स्कूलों का चयन किया गया है। मैजिक बाॅक्स की विभाग की ओर से मोबाइल ऐप भी लांच की गई है, ताकि शिक्षकों के साथ अभिभावक भी घर पर ऑनलाइन माध्यम से इसके बारे में जानकारी ले सकें।
विज्ञापन
स्कूल प्रमुखों को मैजिक बॉक्स के प्रयोग और आगामी प्रभावों के बारे में स्कूल स्तर पर बैठकों का आयोजन करना होगा। एक वर्ष बाद बाॅक्स के प्रयोग से आए परिणामों का ऑनलाइन डाटा तैयार होगा। इसके उपरांत आगामी समय में विद्यार्थियों के लिए मांग के अनुसार बाॅक्स तैयार किया जाएगा। संवाद