{"_id":"67895c3f3f465600f80cd60f","slug":"navodaya-vidyalayas-entrance-examination-will-be-held-tomorrow-in-nine-examination-centers-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-146009-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नौ परीक्षा केंद्रों में कल होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नौ परीक्षा केंद्रों में कल होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
Fri, 17 Jan 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
परीक्षा के लिए जिलेभर से 3306 विद्यार्थी हुए हैं अपीयर
अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे परीक्षा केंद्र में करनी होगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा 18 जनवरी को होगी। परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर वीरवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर ने की। बैठक में परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए नौ केंद्रों के प्रधानाचार्य और जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के प्रधानाचार्य विक्रम कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नौ केंद्रों में आयोजित होने वाली परीक्षा में जिलेभर से 3306 विद्यार्थी अपीयर हुए हैं।
परीक्षा के लिए नौ केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थी को प्रवेश कार्ड में दिए परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा देनी होगी। उसे अन्य परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। परीक्षार्थी को सुबह 10:30 बजे तक केंद्र में रिपोर्ट करनी होगी। बैठक में केंद्रों के स्कूल प्रमुखों को परीक्षा से संबंधित सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
शिक्षकों को परीक्षा के उपरांत उपनिदेशक कार्यालय में आकर प्रश्न पत्रों और सामग्री को जमा करवाना पड़ेगा। बैठक में उपजिला शिक्षा अधिकारी ओंकार भाटिया सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
यह हैं केंद्र
परीक्षा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला नादौन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी, बिझड़ी, भरेड़ी, भोरंज, गलोड़ और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सुजानपुर केंद्र होंगे।