फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Naun, a reservoir built during the time of kings, was renovated.

Hamirpur (Himachal) News: राजाओं के समय में निर्मित जलाशय नौण का किया जीर्णोद्धार

Sun, 05 Oct 2025 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Naun, a reservoir built during the time of kings, was renovated.
ग्राम पंचायत जलाड़ी में राजाओं के समय में बनाया गया दशकों पुराना जलाश्य नौण जीर्णोंद्धार के बाद - फोटो : mathura
रंगस (हमीरपुर)। राजाओं के समय में निर्मित दशकों पुराता नौण एक बार फिर जीवंत हुआ है। अस्तित्व की जंग लड़ रहे नौण को करीब दस लाख रुपये की लागत से नया जीवन प्रदान किया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर अपनी पहचान खो चुके नौण का जीर्णोंद्धार किया है। राजाओं के समय से निर्मित यह प्राचीन जलाशय लंबे समय से उपेक्षित अवस्था में था। उचित देखरेख न होने के कारण इसमें गाद भरी हुई थी तथा चारों ओर झाड़ियों के उगे होने के कारण नौण तक पहुंचना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जलाड़ी ने मनरेगा के माध्यम से लगभग 10 लाख रुपये की लागत से गाद निकासी व सफाई का कार्य प्रारंभ किया है। पानी के सतत प्रवाह को बनाए रखने के लिए अंडरग्राउंड पाइप द्वारा ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया गया है तथा चारों ओर सुरक्षा दीवारें भी बनाई गईं हैं। इसके अलावा वित्त आयोग से प्राप्त तीन लाख रुपये की राशि से अपवर्तन एवं अन्य सुदृढ़ीकरण कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात यह है कि ब्लॉक के समस्त स्टाफ ने भी एक दिन का श्रमदान करते हुए गाद निकासी में सहयोग दिया है। गाद निकासी के दौरान अंतिम छोर पर प्राचीन मूर्तियां भी प्राप्त हुई हैं, जो इस जलाशय के ऐतिहासिक महत्व को और अधिक उजागर करती हैं।

अब इस नौण की गहराई लगभग 15 फुट तक बढ़ चुकी है और सभी जल स्रोत पुनर्जीवित हो गए हैं। अब निरंतर तीन से चार इंच शुद्ध जल बह रहा है, जो आसपास के पांच से छह गांवों के लिए स्थायी पेयजल स्रोत बनने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed