{"_id":"63bda79a8b399703b121f2e2","slug":"natural-water-sources-will-be-improved-in-np-sujanpur-hamirpur-hp-news-sml433557441","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नप सुजानपुर में प्राकृतिक जलस्रोत संवरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नप सुजानपुर में प्राकृतिक जलस्रोत संवरेंगे
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में मंगलवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसकी अध्यक्षता नप अध्यक्ष सुनीता देवी और ईओ संजय कुमार ने की। इस दौरान शहर में स्थित विभिन्न प्राकृतिक जलस्रोतों की दशा सुधारने का निर्णय लिया गया। वार्ड नंबर एक में स्थित प्राचीन बावड़ी का जीर्णोद्धार करने, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तीन वार्डों को एक ठेकेदार के हवाले करने का भी फैसला लिया गया। पूरे शहर की सफाई व्यवस्था एक ठेकेदार के हवाले करने के बजाय नगर परिषद के कुल नौ वार्डों की सफाई व्यवस्था को तीन ठेकेदारों के हवाले किया जाएगा।
बैठक में स्ट्रीट लाइटों को बेहतर बनाने के लिए नए खंभे लगाने की भी बात कही गई। नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में नए बीपीएल कार्ड बनाने के लिए वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें ऐसे बीपीएल कार्ड धारक जो वर्षों से इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं तथा गरीबी रेखा से बाहर हो चुके हैं, उनके स्थान पर अन्य पात्र लोगों को बीपीएल सूची में डाला जाएगा। नगर परिषद की सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने का भी प्रस्ताव डाला गया। लावारिस कुत्तों की नसबंदी करवाने का निर्णय भी लिया गया। नप अध्यक्ष ने कहा कि कुत्तों के मालिकों को इनका पंजीकरण करवाना होगा। इसकी फीस हर वर्ष 50 रुपये रखी गई है। बैठक में सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान की दशा सुधारने पर भी चर्चा की गई।
निर्णय लिया गया कि घोड़े, खच्चर और गधों को पालने वाले उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो लोग दिन भर उनसे काम कराने के बाद शाम के समय चौगान में खुले छोड़ देते हैं। अगर कोई ऐसा जानवर चौगान में खुला पाया गया तो उसके मालिक के खिलाफ 5,000 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। नगर परिषद के जिन दुकानदारों का किराया तीन लाख रुपये से ऊपर हो गया, उनको नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। ऐसे दुकानदारों को तीन नोटिस दिए जाएंगे। उसके बाद भी कोई किराया जमा नहीं करवाता है तो उनका केस कोर्ट में लगाया जाएगा। बैठक में टाउन हॉल बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से मांगी गई जानकारी के अनुसार इसकी ड्राइंग को अप्रूवल के लिए शहरी निकाय विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन कुमार, पार्षद शकुंतला देवी, सविता देवी, मनोज कुमार, नीता कुमारी, दीप कुमार सहित सभी पार्षद मौजूद रहे।