{"_id":"68a8c5e73ed07e641e0c444d","slug":"national-unity-festival-begins-in-pmshri-kendriya-vidyalaya-nadaun-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-164548-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में राष्ट्रीय एकता पर्व शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में राष्ट्रीय एकता पर्व शुरू
Sat, 23 Aug 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में राष्ट्रीय एकता पर्व के शुभारंभ पर प्रस्तुति देती छात्राएं
नादौन(हमीरपुर)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ पर सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. अश्विनी कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
मुख्यातिथि ने कहा कि संस्कृति व्यक्ति के आत्मिक और आध्यात्मिक परिवेश में संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। प्रधानाचार्य एसडी लखनपाल ने पौधा देकर मुख्यातिथि का सम्मान किया। उन्होंने दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में छह विद्यालयों के 165 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिताओं में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम में उपस्थित सभी केंद्रीय विद्यालयों को ड्रॉ के माध्यम से एक कोड दिया गया। प्रतिभागी विद्यालय की ओर से सभी प्रतियोगिताओं के लिए इसी कोड का प्रयोग किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समूह गीत, समूह नृत्य (राष्ट्रीय) एवं कला उत्सव की एकल गायन संगीत (शास्त्रीय) एकल वाद्य संगीत, समूह वाद्य संगीत, समूह नाटक, समूह गायन संगीत, एकल नृत्य(शास्त्रीय), पारंपरिक कहानी कथन, समूह नृत्य सहित केरल राज्य पर आधारित ऑन द स्पॉट पेंटिंग और कलाकृतियां निर्माण आदि में भाग लिया।