फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   national art compitition agrta selected

राष्ट्र स्तरीय आर्ट प्रतियोगिता के लिए अग्रता शर्मा का चयन

Fri, 25 Dec 2020 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
national art compitition agrta selected
आर्ट प्रितियोगिता के फाइनल में चयनित हिम अकादमी स्कूल की अग्रता शर्मा। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर की आठवीं कक्षा की छात्रा अग्रता शर्मा का चयन नेशनल कलर आर्ट प्रतियोगिता के फाइनल के लिए हुआ है। छात्रा ने अपनी इस उपलब्धि से स्कूल का नाम रोशन किया है। सेमीफाइनल में अपने रंगों के दम पर प्रतिभा दिखाते हुए अग्रता ने यह उपलब्धि राज्यस्तरीय राउंड को उत्तीर्ण करके दर्ज की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की इस ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 15 जनवरी 2021 को किया जाएगा। इससे पूर्व अग्रता ने वर्ष 2019 में एसजेवीएन की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में भी स्कूल की तरफ से हिस्सा लिया था और इस साल अक्तूबर महीने में जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में उसने जिलाभर में प्रथम स्थान हासिल किया था। स्कूल मैनेजमेंट के चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल, वाइस चेयरमैन सीपी लखनपाल, निदेशक पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्य अकादमिक डॉ. हिमांशु शर्मा, प्रधानाचार्य विनीता गुप्ता और आर्ट टीचर जागृति ने अग्रता को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed