फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Naidun will become a hub for rafting water sports: Sondhi

राफ्टिंग वाटर स्पोर्ट्स का हब बनेगा नादौन : सौंधी

Mon, 15 Sep 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 15 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। जिला राफ्टिंग एसोसिएशन की आम बैठक रविवार को नादौन में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष साहिल सौंधी ने कहा कि नादौन क्षेत्र को जल्द राफ्टिंग वाटर स्पोर्ट्स का हब बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नादौन में स्थित व्यास नदी को पर्यटन की दृष्टि से विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उभारा जाएगा। इससे पहले बैठक में सर्वसम्मति से जिला राफ्टिंग एसोसिएशन का गठन किया गया। इस दौरान नादौन के युवा साहिल सौंधी को जिला अध्यक्ष, पूजा कौशल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीमा पटियाल और असलम खान को जिला उपाध्यक्ष, मुनीष ठाकुर जिला महासचिव, विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष एवं संतोष बनियाल, कंवर उदय प्रताप सिंह को जिला सचिव, मंजू शर्मा, रोहिणी अरोड़ा, कुशाल सिंह को कार्यकारी सदस्यों में नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक में हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष शकुंतला कश्यप चुनाव पर्यवेक्षक, जबकि उच्च न्यायालय शिमला के अधिवक्ता ज्योति डोगरा बतौर चुनाव रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर जिला राफ्टिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष साहिल सौंधी ने कहा कि जल्द ही नादौन में हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के बैनर तले राज्य स्तरीय राफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन करवाया जाएगा। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनीषा शर्मा एवं राष्ट्रीय राफ्टिंग खिलाड़ी मीना शर्मा इत्यादि विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed