फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nager parishad hamirpur candidate not declered

भाजपा के आधा दर्जन वार्डों में फंसा पेच, कांग्रेस ने भी नहीं खोले पत्ते

Tue, 22 Dec 2020 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
nager parishad hamirpur candidate not declered
nager parishad hamirpur candidate not declered
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में प्रत्याशियों के चयन में तगड़ा पेच फंस गया है। भाजपा ने दावा किया था कि मंगलवार को नगर परिषद के सभी 11 वार्डों से प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया जाएगा। लेकिन, शाम तक आधा दर्जन वार्डों में प्रत्याशियों के सर्वसहमति से चयन पर आम सहमति नहीं बन पाई। जिसके चलते प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं हो पाई। भाजपा के लिए वार्ड नंबर 4, 7, 8 और 11 में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन चार वार्डों में एक से अधिक दावेदार खड़े हो गए हैं। जिसने भाजपा का मर्ज बढ़ा दिया है। वार्ड नंबर 2 से पार्षद एवं निवर्तमान उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज, वार्ड नंबर तीन से पार्षद अनिल सोनी, मनोनीत पार्षद संदीप भारद्वाज तीनों ने वार्ड नंबर 4 अनारक्षित सीट से दावेदारी जताई है। बजाज का वार्ड नंबर 2 और अनिल सोनी का वार्ड नंबर 3 इस बार आरक्षित है। जिसके चलते इन दोनों ने वार्ड 4 से चुनाव लड़ने की इच्छा भाजपा हाईकमान के समक्ष जताई है। जबकि, मनोनीत पार्षद संदीप भारद्वाज का यह खुद का वार्ड है, जिसमें वह पिछले लंबे समय से काम कर रहे हैं। वार्ड नंबर 4 में निवर्तमान पार्षद रीटा खन्ना है, जोकि कांग्रेस से संबंधित है।
विज्ञापन

राकेश हांडा ने भी वार्ड 4 से दावेदारी ठोंकी है, जिसके चलते रीटा खन्ना को भी चुनौती मिल रही है। मंगलवार शाम तक जहां भाजपा अपने पत्ते नहीं खोल पाई, वहीं कांग्रेस ने बुधवार को सभी 11 वार्डों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर बैठक रखी है। उधर, नगर परिषद के उपाध्यक्ष एवं चयन समिति के सदस्य दीप बजाज ने कहा कि नगर परिषद के सभी प्रत्याशियों की घोषणा मंडल अध्यक्ष भाजपा ही करेंगे। बजाज ने कहा कि यह उनका आखिरी चुनाव है। इसके बाद नगर परिषद से संन्यास लूंगा। इधर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि नगर परिषद के प्रत्याशियों के चयन को लेकर बुधवार को बैठक में चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed