फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nager parishad election notification release

एसडीएम ने जारी की नगर परिषद हमीरपुर के चुनाव की सूचना

Fri, 18 Dec 2020 06:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के चुनाव की सूचना जारी कर दी गई है। परिषद के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने बताया कि हमीरपुर के कुल 11 वार्डों के लिए नामांकन पत्र 24, 26 और 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि उम्मीदवारों की ओर से दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 29 दिसंबर को सुबह 10 बजे से आरंभ होगी। 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार स्वयं या अपने प्रस्तावक के माध्यम से नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन नामांकन वापसी की समय अवधि के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न जारी कर दिए जाएंगे। 10 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत भोटा में प्रत्याशियों के नामांकन पत्र नायब तहसीलदार भोटा के समक्ष दाखिल किए जा सकते हैं। हालांकि, नगर परिषद और नगर पंचायत में एसडीएम को रिटर्निंग ऑफिसर, जबकि तहसीलदार को असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। लेकिन, जहां पर यह पद रिक्त हैं। वहीं, तहसीलदार को रिटर्निंग और नायब तहसीलदार को असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत भोटा में प्रत्याशियों के नामांकन एसडीएम बड़सर के पास दाखिल होने थे। लेकिन, एसडीएम प्रदीप कुमार के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के चलते यह पद खाली है। जिसके चलते तहसीलदार बड़सर को रिटर्निंग और भोटा नायब तहसीलदार को असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेवारी दी गई है। उधर, उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने कहा कि भोटा नपं के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र नायब तहसीलदार के पास दाखिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed