फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nadaun ready to host Asian Rafting Championship

Hamirpur (Himachal) News: एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए नादौन तैयार

Thu, 02 Nov 2023 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पर्यटन विभाग की ओर से जिला प्रशासन हमीरपुर और द इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से नादौन में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित की जा रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी के लिए नादौन का रामलीला ग्राउंड सजना शुरू हो गया है। 3 नवंबर को सुबह लगभग 9 बजे इसी ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ करेंगे। जबकि, 5 नवंबर को चैंपियनशिप के समापन पर उपमुख्यमंत्री (जलशक्ति, परिवहन, सहकारिता, भाषा, कला एवं संस्कृति) मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन



3 नवंबर को रामलीला ग्राउंड में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद आरएस बाली ग्राउंड के साथ ही ब्यास नदी के घाट पर प्रतिभागी टीमों की राफ्ट्स को हरी झंडी दिखाकर महिलाओं की मैराथन स्पर्धा का शुभारंभ करेंगे। दोपहर बाद के सत्र में प्रतिभागी टीमें ब्यास नदी में प्रैक्टिस करेंगी। चैंपियनशिप के दूसरे दिन 4 नवंबर को सुबह 8:30 बजे महिला एवं पुरुषों की मिक्स्ड मैराथन स्पर्धा होगी और दोपहर बाद का समय प्रैक्टिस सेशन का ही रहेगा। चैंपियनशिप के अंतिम दिन 5 नवंबर को सुबह 8:30 बजे पुरुषों की मैराथन स्पर्धा आयोजित की जाएगी। दोपहर बाद लगभग 2 बजे समापन समारोह आरंभ होगा। इसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित करेंगे। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार एवं इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा, वॉयस ऑफ पंजाब के विजेता गौरव कौंडल और कई अन्य नामी कलाकार लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। समारोह में थल सेना के जांबाज स्काई डाइविंग और अन्य रोमांच भरे करतब भी दिखाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें देश-विदेश से आने वाली टीमों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने जिलावासियों और विशेषकर वाटर स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर प्रेमियों से 3, 4 और 5 नवंबर को नादौन में राफ्टिंग के रोमांच का आनंद लेने तथा एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed