{"_id":"60b0b55d791856e112984a3fb1b82fde","slug":"nadaun-legislator-hears-public-issues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन विधायक ने सुनी जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन विधायक ने सुनी जनसमस्याएं
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, नादौन
Updated Tue, 23 Feb 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक विजय अग्निहोत्री ने गौना चौधरियां गांव में जनसमस्याएं सुनीं। ग्रामवासियों ने पंचायत प्रधान अमीं चंद और उपप्रधान ब्रह्म दास शुक्ला के नेतृत्व में विधायक का स्वागत किया।
विज्ञापन
प्रधान अमीं चंद ने बताया कि गौना पंचायत में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, वे भाजपा की ही देन हैं। विधायक ने जनता कि मांग को स्वीकारते हुए एक लाख रुपये रास्ते के निर्माण के लिए विधायक निधि से देने की घोषणा की।
विज्ञापन
ग्राम सुधार सभा के कार्यों को सराहते हुए 10 हजार रुपये ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के अलावा देशहित के लिए भी आगे आएं और देश विरोधी गतिविधियों के विरोध में एकजुटता दिखाएं।
विज्ञापन
इस अवसर पर मास्टर होशियार सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुनील कुमार, सुरिंद्र कुमार, सुरेश कुमार, प्रवीण कुमार, राजकुमार, सुशील कुमार, सुरिंद्र मोहन, रतन चंद, संतोष कुमारी, अंजना देवी, कलावती, गायत्री देवी उपस्थित रहे।