{"_id":"65e471364399057c9906f0f5","slug":"nadaun-bus-stand-turning-into-a-pond-during-rains-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-122742-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बारिश में तालाब में तबदील हो रहा बस अड्डा नादौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बारिश में तालाब में तबदील हो रहा बस अड्डा नादौन
विज्ञापन
एक वर्ष से बस अड्डा परिसर में जगह-जगह पड़े हैं गड्ढे
वाहन चालकों, राहगीरों को आवाजाही में हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। बस अड्डा परिसर नादौन के खस्ताहाल होने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि बारिश के दौरान बस अड्डा परिसर तालाब में तबदील हो रहा है। इससे यात्रियों को बस लेने और उतरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डा में रोजाना सैकड़ों की गिनती में बसें पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य स्थानों को जाती हैं लेकिन विभागीय अधिकारी बस अड्डे की मरम्मत कराने में असमर्थ साबित हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों राकेश, काजू, राजीव, बलविंद्र, सोनू, संजीव, वेद प्रकाश आदि ने कहा कि नगर पंचायत नादौन को प्रत्येक वर्ष बस अड्डा नादौन के साथ बनी दुकानों से लाखों रुपये की आय होती है, इसके बावजूद बस अड्डा परिसर नादौन की हालत खस्बता बनी हुई है। परिसर के खस्ताहाल होने के साथ यहां पर यात्रियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था तक नहीं हैं। यहां यात्रियों को खड़े होने के लिए एक शेड बनाया गया है लेकिन हल्की सी बारिश होने पर ही छत से पानी टपकने लगता है। कुछ माह पूर्व नगर पंचायत नादौन ने बस अड्डे की हालत को सुधारने का प्रयास किया था परंतु बरसात में दोबारा बस स्टैंड की हालत खस्ता बनी हुई है। बस स्टैंड के अंदर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। बारिश के बाद यात्रियों को पानी से भरे गड्ढों से होकर ही गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पंचायत से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
इस बारे में नगर पंचायत नादौन के प्रधान तरुण कपिल ने कहा कि भारी बारिश के चलते बस अड्डे की टारिंग उखड़ी है। जल्द ही इस समस्या सहित बस अड्डा परिसर में आ रही अन्य परेशानियों का भी हल कर दिया जाएगा।