{"_id":"63cc32730b1ae73dda504078","slug":"na-hamirpur-hp-news-c-19-1-37078-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दिम्मी तालाब में मछलियों के मरने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दिम्मी तालाब में मछलियों के मरने का सिलसिला जारी
Sun, 22 Jan 2023 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 22 Jan 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
दिम्मी के साथ सटे तालाब में मरी मछलियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व में भी मरी थीं मछलियां, पंचायत ने तालाब में डाला चूना और नमक
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय दिम्मी के साथ सटे तालाब में मछलियों के मरने का सिलसिला दोबारा जारी है। स्थानीय लोगों कुलदीप शर्मा शास्त्री, प्रीतम चंद, मुकेश, राजकुमार, मनोहर लाल, जगदीश, सत्या देवी आदि ने कहा कि गत वर्ष भी इस तालाब में मछलियां मरी थीं और इस वर्ष भी यही सिलसिला जारी है।
पंचायत प्रधान दिम्मी उषा देवी ने कहा कि गत वर्ष मत्स्य पालन विभाग हमीरपुर के अधिकारियों को इस बारे बताया गया था तो उन्होंने इस तालाब का मुआयना किया था। उन्होंने उचित निर्देश पंचायत को दिए थे। बताया था कि शायद इस तालाब का पानी गंदा होने के कारण ऐसा हो रहा होगा। इसलिए इस तालाब में चूना व नमक डाला जाए। इससे पानी साफ होकर मछलियों को ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा मिल सके तो मछलियां मरने से बच सकती हैं। इस बार हम अपने स्तर पर तीन बैग चूना, एक बैग नमक का तालाब में डाल रहे हैं, ताकि पानी साफ हो और मछलियां मरने से बच जाएं।