{"_id":"682f7747d8dd8e5a150798a8","slug":"mutilated-body-found-in-jhanikkar-forensic-team-investigated-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-156459-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: झनिक्कर में मिला क्षत विक्षत शव, फोरेंसिक टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: झनिक्कर में मिला क्षत विक्षत शव, फोरेंसिक टीम ने की जांच
Fri, 23 May 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 23 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत झनिक्कर गांव के रैन शेल्टर के नीचे एक क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी शिनाख्त करने में काफी वक्त लग गया।
गौर हो कि रैन शेल्टर के नीचे की ओर गहरी ढांक है। बदबू फैलने के बाद स्थानीय लोगों ने इस संबंधी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और पंचायत प्रधान पहुंच गए। वहीं, आरएफएसएल मंडी की टीम ने भी घटनास्थल पर शव का निरीक्षण किया है। मामले में मौत के कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।
शव की पहचान कश्मीर सिंह पुत्र अमर सिंह उम्र 39 साल गांव अमरोह तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। वह एनएच निर्माण कार्य में जुटी कंपनी की गाड़ी में परिचालक का कार्य करता था। पांच से छह दिनों से वह घर नहीं लौटा था। हालांकि गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। ऐसे में पुलिस जांच कर रही है कि यह शव यहां कब से पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, झनिक्कर में शव मिलने की खबर मिलते ही स्थानीय वार्ड सदस्य पूनम, पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर तथा टौणी देवी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लाया गया है। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
कोट
मौके पर आरएफएसल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मौत के कारण पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होंगे। शव काफी पुराना लग रहा है। मामले में जांच जारी है।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर