फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mushroom farming will show the way to self-employment

Hamirpur (Himachal) News: स्वरोजगार की राह दिखाएगी मशरूम की खेती

Tue, 19 Aug 2025 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 19 Aug 2025 05:11 AM IST
विज्ञापन
Mushroom farming will show the way to self-employment
हमीरपुर कॉलेज में स्वरोजगार एवं कौशल विकास कार्यशाला में भाग लेते प्रतिभागी। -स्रोत : संस्थान
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक महाविद्यालय, हमीरपुर में शनिवार से तीन दिवसीय स्वरोजगार एवं कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन इको क्लब और बोस बॉटनिकल सोसाइटी की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में हो रहा है।
विज्ञापन

कार्यशाला का मुख्य विषय मशरूम की खेती रखा गया है। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. विद्या सागर शर्मा, सेवानिवृत्त उपनिदेशक, उद्यान विभाग ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक तकनीकों, स्वरोजगार के अवसरों और मशरूम उत्पादन के बाजारीकरण की जानकारी दी। डॉ. शर्मा के पास इस क्षेत्र का 42 वर्षों से अधिक अनुभव है।
विज्ञापन

आयोजन सचिव डॉ. कल्पना भंडारी ने बताया कि इस कार्यशाला में 200 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार तथा विभिन्न विभागों के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को व्यावसायिक दक्षता प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार की दिशा में सशक्त बनाना है। यह प्रशिक्षण आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed