फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Municipality inflicts house tax on Kuchha houses

कच्चे मकान का देना होगा 300 रुपये हाउस टैक्स

Sun, 20 Nov 2016 11:15 PM IST
गगन दीप, अमर उजाला, हमीरपुर।
गगन दीप, अमर उजाला, हमीरपुर। Updated Sun, 20 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Municipality inflicts house tax on Kuchha houses
हाउस टैक्स - फोटो : DEMO Pics

नगर परिषद हमीरपुर ने कच्चे मकानों का हाउस टैक्स बढ़ा दिया है। पहले कच्चे मकानों से 75 से 150 रुपये गृहकर वसूला जाता था। इसे बढ़ाकर अब 300 रुपये कर दिया गया है। साथ ही पक्के मकानों का गृहकर 750 रुपये प्रति मंजिल वसूला जाएगा। मकान में किरायेदार रखने पर मकान मालिक से गृहकर के अलावा 12.50 फीसदी अतिरिक्त टैक्स वसूला जाएगा। गृहकर की राशि बढ़ने से नप को आय में बढ़ोतरी की आस है।

विज्ञापन


नगर परिषद हमीरपुर में कुल 11 वार्ड हैं। इनमें से वार्ड-एक, 10 और 11 में करीब पांच दर्जन कच्चे मकान हैं। इन मकान मालिकों से नप 75 रुपये से 150 रुपये गृहकर वसूलती आई है, लेकिन अब नप ने कच्चे मकानों का गृहकर बढ़ाकर 300 रुपये निर्धारित किया है। इसके अलावा पक्के मकानों का गृहकर प्रति मंजिल 750 रुपये निर्धारित किया है।
विज्ञापन


वहीं अगर किसी भवन मालिक के मकान की तीन मंजिलें होंगी तो उससे 2,250 रुपये गृहकर वसूला जाएगा। अगर आखिरी मंजिल पर एक कमरा होगा तो उसे भी मंजिल मानकर गृहकर लगाया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई भवन मालिक मकान में किरायेदार ठहराता है तो उसे कुल किराये से दस फीसदी छूट देकर 12.50 फीसदी अतिरिक्त टैक्स देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 फीसदी छूट मकान की रिपेयर आदि के लिए दी जाएगी। बाकायदा किरायेदारों की सूची तैयार करने को नप ने कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि अब तक नप को गृहकर से 85 से 90 लाख रुपये तक की आय होती रही है, लेकिन गृहकर बढ़ने से आमदन में बढ़ोतरी होगी।


नप के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि कच्चे मकान का गृहकर बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया है। नप हमीरपुर में करीब पांच दर्जन कच्चे मकानों के परिवार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed