फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Municipal council will build shopping complex in Bajuri

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद बजूरी में बनाएगी शापिंग कांप्लेक्स

Sat, 08 Jun 2024 07:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 08 Jun 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर बजूरी में खाली पड़ी भूमि पर शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण करेगी। शापिंग कांप्लेक्स के लिए निर्माण के लिए एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रकिया होगी। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे आगामी समय में आसपास के क्षेत्रों के दुकानदारों को व्यवसाय करने के लिए उचित दुकानों की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




नगर परिषद हमीरपुर ने पांच माह पूर्व मासिक बैठक में कांप्लेक्स बनाने की योजना पर चर्चा की थी। इसके बाद इसका प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शहरी विकास विभाग के पास भेजा था। अब आचार संहिता के हटने और निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति मिलने के बाद नगर परिषद ने टेंडर आवंटित करने के की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन




चार मंजिला शापिंग कांप्लेक्स के धरातल में पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। इसके अलावा तीन मंजिलों मेंं दुकानें तैयार की जाएंगी। इन दुकानों को नगर परिषद हमीरपुर किराये पर आवंटित करेगी। इससे नगर परिषद को आय भी बढ़ेगी और लोगों को एक ही स्थान पर रोजमर्रा की वस्तुएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से शहर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसमें शापिंग कांप्लेक्स बजूरी का निर्माण कार्य भी शामिल है। निर्माण कार्य के लिए शीघ्र टेंडर आवंटित किया जाएगा, ताकि जल्द निर्माण कार्य को शुरु किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed