फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Municipal Council Hamirpur will conduct survey of 11 wards using drone for house tax.

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर गृहकर के लिए ड्रोन से करवाएगी 11 वार्डों का सर्वे

Tue, 16 Jan 2024 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में परिवार गणना और गृहकर के लिए ड्रोन से सर्वे होगा। सर्वे के लिए शहरी विकास विभाग ने नगर परिषद को दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि नगर परिषद के पास शहरवासियों को ऑनलाइन रिकाॅर्ड मिल सके। सर्वे के लिए पहले नगर परिषद हमीरपुर की ओर से टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके बाद टेंडर करने वाली कंपनी प्रत्येक वार्ड में जाकर निरीक्षण करेगी। ऐसे में गृहकर को लेकर सटीक जानकारी प्राप्त होगी। भवनों के एरिया की ड्रोन से जानकारी मिलेगी। मकानों के मालिक अब इस सर्वे में जानकारी नहीं छुपा सकेंगे। इस सर्वे से अवैध निर्माण भी पकड़ में आएगा।
विज्ञापन



वर्तमान में नगर निगमों और परिषद के पास शहरवासियों का डाटा केवल राशन कार्ड के माध्यम से ही उपलब्ध है। ऐसे में लोगों का सही डाटा जांचने एवं उन्हें परिवार नकल मुहैया कराने के लिए यह सर्वे करवाया जा रहा है, ताकि लोगों को घरद्वार पर सुविधा मिल सके। कार्य को अब डिजिटल माध्यम के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। इसके अंतर्गत लोग ऑनलाइन घर बैठकर परिवार नकल के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, नगर परिषद के पास स्टाफ पर्याप्त नहीं हैं। इस वजह से लोगों से जुड़े कार्य हर दिन प्रभावित हो रहे हैं। ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से लोगों को सहूलियत होगी। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि 11 वार्डों में परिवार गणना और गृहकर का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए ड्रोन से सर्वे होगा। चार माह के भीतर सर्वे का कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सर्वे के दौरान सही जानकारी देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed