{"_id":"68ff53ef29aaf91dac033921","slug":"multipurpose-parking-to-be-built-in-ward-1-of-nadaun-nagar-panchayat-traffic-jam-problem-to-be-solved-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-171397-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन नप के वार्ड एक में बनेगी बहुउद्देशीय पार्किंग, हल होगी जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन नप के वार्ड एक में बनेगी बहुउद्देशीय पार्किंग, हल होगी जाम की समस्या
Tue, 28 Oct 2025 04:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Oct 2025 04:42 AM IST
विज्ञापन
बजट मंजूर, पार्किंग के निर्माण पर खर्च होंगे 23 लाख रुपये, साथ में हाईटेक पार्क भी बनेगा
शीघ्र पूर्ण होगी टेंडर संबंधी औपचारिकताएं , वाहन चालकों को पार्किं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा
हाईटेक पार्क में योग सेंटर, चारों ओर फुटपाथ, कैफे, झूले, बैठने के लिए बैंच की सुविधा मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का कार्य शुरू हो गया है। शहर के वार्ड नंबर एक में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुउद्देशीय पार्किंग और पार्क के निर्माण के लिए बजट जारी हो गया है। शहरी विकास विभाग ने पार्किंग निर्माण कार्य के लिए 23 लाख और पार्क के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये जारी किए हैं। नगर परिषद की ओर से निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही बहुउद्देशीय पार्किंग स्थल और पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
वार्ड में बहुउद्देशीय पार्किंग में वाहन चालकों को वाहन पार्क करने की उचित सुविधा मिलेगी। पार्किंग का निर्माण होने से शहर में जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा। वहीं, हाईटेक पार्क में लोगों के लिए योग सेंटर, चारों ओर फुटपाथ, कैफे, झूले, बैठने के लिए बैंच और ओपन एयर जिम सहित सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे पार्क में आने वाले बुजुर्गों को सैर करने और बच्चों को खेलने की सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य के लिए नगर परिषद की ओर से शहरी विकास विभाग को प्रपोजल भेजी गई थी जिसे आठ माह बाद मंजूरी मिली है।
कोट
नगर परिषद नादौन के वार्ड नंबर एक में बहुउद्देशीय पार्किंग और हाईटेक पार्क का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए बजट मंजूर हो गया है। कार्य के लिए टेंडर संबंधी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।-रमन शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नादौन